फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रंजिश में युवक पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मुंदड़ी निवासी युवक पर पुरानी रंजिश के कारण वर्ष 2025 दौरान किए गए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी बलराज नगर कैथल निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी विकास भी हमला करने की वारदात में शामिल था। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव मुन्दड़ी निवासी प्रदीप की शिकायत अनुसार वह गांव में जिम चलाता है, उसकी मुंदड़ी निवासी युग, सुनील व अनिल, विकास और प्रवीन के साथ काफी समय से रंजिश चल रही है। इनके खिलाफ थाना पूंडरी में पहले मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपियों को जमानत मिलने के बावजूद वे उसे और उसके परिवार का पीछा कर जान से मारने की धमकियां देते रहे। 14 सितंबर शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच वह अपने दोस्त पवन के साथ सैर कर कठवाड़ वाली सड़क से लौट रहा था। मुर्गी फार्म के आगे उन्हें बिना नंबर की काले शीशे वाली स्कॉर्पियो ने रोक लिया। गाड़ी से 7 से 8 युवक उतरकर आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे और हाथों में लाठी, डंडे, गंडासी व रिवॉल्वर थी। आरोपियों ने प्रदीप पर गंडासी व हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए जिससे प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इलाज के लिए अंबाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस बारे में थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें