फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुक्केबाजी में नाम कमा रहीं नैतिक बनवाला, एशियन चैंपियनशिप में जीत चुकीं स्वर्ण पदक

Tue, 07 Apr 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
नैतिक बनवाला कोच के साथ। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। करोड़ा गांव की 15 वर्षीय बॉक्सर नैतिक बनवाला अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल क्षेत्र बल्कि देश का नाम भी रोशन कर रही हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली नैतिक ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर बॉक्सिंग की दुनिया में खास पहचान बनाई है।

उपलब्धियों की बात करें तो नैतिक एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक और राज्य स्तर पर भी तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। महाकुंभ प्रतियोगिता में भी वह दो बार उपविजेता रही हैं। स्कूल स्तर पर भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


नैतिक वर्तमान में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं और सरकारी स्कूल, करोड़ा में पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता रणदीप सिंह पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

नैतिक ने मात्र 11 वर्ष की उम्र में बॉक्सिंग की शुरुआत की। शुरुआती प्रशिक्षण उन्होंने स्थानीय इंडोर स्टेडियम में लिया और अपनी प्रतिभा के दम पर जल्द ही पहचान बना ली। उनकी लगन को देखते हुए उन्हें पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण का अवसर मिला, जहां वे अपने खेल को और निखार रही हैं।
विज्ञापन


फिटनेस और खेल के प्रति अनुशासन : नैतिक अपनी फिटनेस और खेल को लेकर बेहद अनुशासित हैं। वह रोजाना सुबह और शाम तीन-तीन घंटे कड़ी मेहनत से अभ्यास करती हैं। नैतिक की सफलता यह साबित करती है कि सच्ची मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। क्षेत्र के लोग अब उनसे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें