फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन ने सुनीं समस्याएं

Tue, 27 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरपर्सन ने सुनीं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नगरपालिका द्वारा शुरू किए गए सरकार आप के द्वार कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव के तहत चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने वार्ड 17 में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर वार्ड के पार्षद बलकार बल्लू व वार्ड वासियों ने उनका फूल मालाओं से अभिनंदन किया। उन्होंने बस्ती का दौरा कर महिलाओं की समस्या को जाना। वहीं महिलाओं ने भी एक-एक कर अपनी समस्याओं को चेयरपर्सन से साझा किया। बलकार बल्लू ने बस्ती वासियों की तरफ से समस्याओं का मांग पत्र चेयरपर्सन को सौंपा।
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने कहा कि शहरवासियों की अनेकों समस्याएं हैं जिनका हल करने का मेरा कर्तव्य है। भाजपा सरकार गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं लेकर आई है सिर्फ और सिर्फ उनके प्रचार की जरूरत है ताकि हर गरीब व्यक्ति के दरवाजे तक प्रत्येक योजना पहुंच सके और गरीबो को योजना का लाभ मिले। अमनदीप ने दावा किया कि नगरपालिका सरकार की हर योजना को गरीब के घर तक लेकर जाएगी जिसके लिए हम सामूहिक कैंपों का आयोजन कर रहे हैं ताकि स्कीमों के पात्रों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके और उन्हें अपने कार्य के लिए बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि अब नगरपालिका में लोगों के काम पहले ही चक्र में बनेंगे और उन्हें अपने कामों के लिए बार बार नगरपालिका में नहीं आना पड़ेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश शर्मा, पार्षद बलकार बल्लू, प्रताप कम्बोज, रिम्पल रानी, सीमा रानी, वेद राज एडवोकेट, राजेश ठाकुर, बाबा मेहर सिंह, महेंद्र सीड़ा, डॉक्टर जगतार, जरनैल सिह, धूप सिह,  सुभाष, शीशपाल, कर्मा, भगत राम, बोती देवी, बीरमति देवी, जगतू राम, बेदी राम, चूड़ियाराम, काका सिंह व रणधीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें