फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहले दिन नहीं हुई सरसों की खरीद

Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार के आदेशों के तहत शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन मौसम खराब हाेने के चलते पहले दिन सरसों की खरीद शुरू नहीं हो पाई। हालांकि इस दौरान शहर की नई अनाज मंडी में सरसों की एक ढेरी तो आई, लेकिन उसमें नमी की मात्रा अधिक मिली। इस स्थिति में उसकी सरकारी छोड़ निजी खरीद भी शुरू नहीं हो पाई।

गौरतलब है कि मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से सरसों की खरीद के लिए मंडियों में सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। कमेटी की ओर से पूंडरी, कैथल और कलायत की अनाज मंडी में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, अब आगामी एक अप्रैल से गेहूं की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन


पहले दिन आई एक ही ढेरी, नहीं हुई खरीद ः मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि शनिवार को पहले दिन सरसों की फसल की सरकारी खरीद का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन पहले दिन कैथल की अनाज मंडी में केवल एक ही ढेरी सरसों की फसल की आई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे में इस ढेरी में नमी की मात्रा अधिक रही तो किसी भी एजेंसी ने इसकी खरीद नहीं की। इसके साथ ही इस ढेरी की निजी खरीद भी नहीं हुई। उधर, कलायत और पूंडरी की अनाज मंडी में भी पहले दिन सरसों की फसल नहीं पहुंची।

ढुल ने बताया कि सरकार ने इस साल सरसों की खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें