फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुस्कान ने हैंडबॉल में चमकाया नाम

Sun, 24 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मुस्कान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कहते हैं कि यदि हौसले बुलंद हों तो मुश्किल हालात भी मंजिल का रास्ता नहीं रोक सकते। गांव ग्योंग की 16 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी मुस्कान ने इसे सच साबित कर दिखाया है। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले पिता सन्नी कुमार की बेटी मुस्कान ने हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने पिता के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।
विज्ञापन


आर्थिक चुनौतियों के बीच पली-बढ़ी मुस्कान की सफलता संघर्ष, मेहनत और सपनों की उड़ान की मिसाल बनकर सामने आई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कभी अपने कदम नहीं रोके। सुबह की नींद और शाम की थकान को पीछे छोड़ मैदान में पसीना बहाने वाली मुस्कान आज बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में पढ़ने वाली मुस्कान रोजाना सुबह 5 से 7 बजे और शाम 4 से 7 बजे तक नियमित अभ्यास करती हंै। ग्योंग हैंडबॉल ग्राउंड में कोच रविंदर (चांट) और राहुल के मार्गदर्शन में उसने अपनी प्रतिभा को निखारा और लगातार बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उपलब्धियां
n
मुस्कान ने अंडर-19 स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

n
सब-जूनियर नेशनल स्तर पर भी कांस्य पदक अपने नाम किया और जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया।

n
अंडर-19 स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें