संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय की छात्राएं मुस्कान, शिवानी, सीमा, रवीना और कोमल ने 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तर और राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान
प्राप्त किया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरती
गर्ग ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सात हजार रुपये व प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इसके साथ ही जिला स्तर पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन हजार रुपये का पुरस्कार व प्रमाणपत्र, मुस्कान बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दो हजार रुपये व प्रमाणपत्र प्राप्त किए।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सीमा, रवीना व कोमल ने संयुक्त रूप से रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर 800-800 रुपये व प्रमाणपत्र प्राप्त किया। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने सभी छात्राओं को बधाई दी और बीए तृतीय वर्ष की काजल जिसने निबंध लेखन प्रतियोगिता में बहुत ही उच्च प्रदर्शन किया।
कॉलेज प्रधान श्रीराम बहादुर खुरानिया ने छात्रा के मनोबल को बढ़ाने और प्रोत्साहन की स्वरूप दो हजार रुपये का पुरस्कार दिय। छात्रा की प्राध्यापिका सुदेश, दीपा व सपना की सराहना की। इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, इलेक्टोरल क्लब की इंचार्ज सीमा गोयल, प्रो. दीपा, प्रो. सुदेश, प्रो अरुणा व प्रो. सपना उपस्थित रहीं।