कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय से हटाए गए प्राध्यापकों टीक गांव स्थित विवि के परिसर में धरना लगातार जारी है। बुधवार को इन शिक्षकों ने इस मामले में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने का फैसला लिया है। इस मौके पर साथ ही सरकार से अपनी बहाली की मांग भी करेंगे।
विवि के हटाए प्राध्यापक सुमन, पूनम, प्रो. डॉ. मनोज, ओमवीर व जसबीर सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने हिंदी, लोक प्रशासन, विज्ञान व अन्य कई विषयों के पाठ्यक्रम को आधुनिक बताकर बंद कर दिया है। ऐसे में अकेले हरियाणा में इन विषयों को बंद करना न्यायोचित नहीं है। शिक्षकों का कहना है कि वे इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात भी कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। वे पिछले कई वर्षों से विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं। यदि इस तरह के आदेश जारी कर उन्हें हटाया गया तो वे बेरोजगार हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। अब वे जल्द ही अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। संवाद