फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तुमसे मिलके ऐसा लगा... गीत पर झूमे संगीतप्रेमी

Mon, 28 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र की कैथल शाखा द्वारा शनिवार शाम मॉडल टाउन स्थित जींद रोड पर ‘टी विद गुदगुदी/सुर संध्या’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद मां सरस्वती की वंदना की गई और सदस्यों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना।

वरिष्ठ पदाधिकारी पवन कुमार कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम की मेजबानी विजय शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन रमेश भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर चंद्रमौलि गौड़ ने बताया कि गुदगुदी जंक्शन समाज में संगीत सेवा और गायन प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से “गाता रहे मेरा दिल”, “गीत गाता चल” और “गाते रहो बजाते रहो” जैसे नि:शुल्क म्यूजिकल इवेंट अलग-अलग नगरों में आयोजित करता है, जिससे कलाकारों को मंच और पहचान मिल सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कई कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज़ में फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। कुरुक्षेत्र से आए पंडित कैलाश शर्मा ने “भोले की महिमा अपरंपार...” भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। इसके बाद कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति हुई।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अनुज शर्मा और रचना शर्मा की ओर से प्रस्तुत फिल्म परिंदा का डुएट सॉन्ग “तुमसे मिलके ऐसा लगा, तुमसे मिलके...” रहा, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अशोक शर्मा, प्रमोद गोयल, प्रताप सिंह, नीरज शर्मा, बलविंद्र सिंह, बलबीर धीमान, हरिदास, राधिका शर्मा, ज्योति गुप्ता, निहारिका अग्रवाल, ज्योत्सना और रेणु बाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें