फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में ट्यूबवेल के हौद में मिला बीस वर्षीय युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मूंदड़ी के एक खेत में बने हौद से बीस वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। उससे कुछ दूरी पर खून भी बिखरा हुआ था। जिस कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। वह गांव में ही मेहनत - मजदूरी करके गुजारा करता था।
विज्ञापन

मूंदड़ी निवासी बीस वर्षीय दीपक मंगलवार को गुरु ब्रह्मानंद जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के बाद घर लौटा था। कुछ देर बाद वह घर से दस - पंद्रह मिनट में आने की बात कहकर निकल गया था। उसके बाद परिजन रात भर उसका इंतजार करते रहे। लेकिन नहीं लौटा। उसको काफी जगह तलाश किया । मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। बुधवार सुबह सूचना मिली कि खेतों के हौद में उसका शव पड़ा हुआ है। उससे कुछ दूरी पर खून भी बिखरा हुआ मिला, चप्पलें भी कुछ दूरी पर पड़ी हुई मिलीं। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत अज्ञात के खिलाफ मृतक के पिता सतपाल ऊर्फ पाले राम की शिकायत पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
थाना पूंडरी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत अनुसार केस दर्ज कर लिया है। जानकारी की जा रही है कि हत्या किसने और क्यों की है। घटनास्थल पर हौद में उसका शव, कुछ दूरी पर बिखरे खून, उसके भीगे कपड़ों, चप्पलों आदि को देखकर लगता है कि यह मर्डर है। पोस्टमार्टम में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें