फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों ने उलटे झाड़ू लेकर किया

Tue, 19 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ब्लॉक कमेटी ने राज्य कमेटी के आह्वान पर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ शहर में झाडू़ लेकर प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रामशरण कल्याण ने की। संचालन इकाई सचिव रामेश्वर गिल ने किया। प्रदर्शन में कार्यालय, सफाई विंग व अग्नि शमन के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह 10 बजे कर्मचारी नगर परिषद प्रांगण में इकट्ठे हुए। सभा के ब्लॉक प्रधान व उप प्रधान राजेंद्र टांक ने कहा कि नगर परिषद में आउट सोर्सिंग में लगे सफाई अग्निशमन व सभी कर्मचारी भूखा मरने की कगार पर हैं और आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मचारियों का कई-कई महीने का बकाया वेतन नहीं दिया जा रहा है।

वेतन न मिलने की वजह से काटा गया ईपीएफ व ईएसआई का पैसा आज तक उनके खातों में जमा नहीं किया गया। एक तरफ तो भाजपा सरकार सबको शिक्षित करने का वायदा करती है। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों के बच्चों का शिक्षा भत्ता लागू नहीं किया। जिसकी वजह से इनके बच्चे शिक्षा से वंचित हैं।
विज्ञापन


इन नीतियों की वजह से बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शन में कृपाल गिल, जगदीश, विक्की टांक, अमित कुमार, ब्रजेश, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, अंगूरी देवी, महेंद्रो, शमशेर, अनिश व अन्य कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रधान जसबीर सिंह, जिला सचिव जरनैल सिंह, ब्लॉक सचिव शिवदत्त ने भाग लेकर कर्मचारियों की जायज मांगों व आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें