फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नपा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी

Sat, 22 Aug 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरने पर बैठे नगर पालिका सफाई कर्मचारी। ​संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के लगातार हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार ने की जबकि मंच का संचालन ब्लॉक सचिव रोहतास ने किया। संदीप कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की 17 मांगों पर सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर बीना, बबली, आरती, राजेंद्र, अनु, सतबीर, राकेश, संजय, शीशपाल, सुबे सिंह तथा डोर-टू-डोर कर्मचारियों के प्रधान कृष्ण मौजूद रहे।

मांगों को लेकर धरने पर बैठे नगर पालिका सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें