फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी-राजौंद में पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Thu, 07 May 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी/राजौंद/कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिले के पूंडरी और राजौंद में पालिका कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

पूंडरी में हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान बालकृष्ण ने की, जबकि मंच संचालन सचिन विक्की ने किया। वहीं राजौंद में धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार और संचालन ब्लॉक सचिव रोहतास ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक पूंडरी के प्रधान कृष्ण करोड़ा, सोमनाथ शर्मा तथा संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता व जिला सचिव शिवचरण ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

नेताओं ने बताया कि नवंबर 2024 में जींद में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपये और शहरी कर्मचारियों को 27 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इसे सरकार की वादाखिलाफी करार दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि 8 फरवरी 2023 को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी न करना उनके साथ अन्याय है।

कर्मचारियों ने मांग की कि ठेका प्रथा समाप्त कर सभी कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लिया जाए और “समान काम, समान वेतन” लागू किया जाए। इसके अलावा सफाई, सीवर व फायर विभाग के कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मचारियों को शहीद का दर्जा व आश्रितों को नौकरी देने की मांग भी उठाई गई।

राजौंद में कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए शहर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर आमजन से समर्थन भी जुटाया। साथ ही बताया गया कि 17 मई 2026 को रोहतक में कच्चे कर्मचारियों की राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में सोना देवी, बदल, सुरेंद्र, श्री भगवान, सत्यवान, जसवंत, वकील, महेंद्र, विजय कुमार, गौरव टांक, विक्की टांक, राकेश कुमार, बबली, वीना, राजेंद्र कुमार, शीशपाल, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, सन्नी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें