फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत कल से होगी

Sun, 30 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सांसद खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कैथल जिले के सभी ब्लॉकों और विधानसभा स्तर पर खेले जाने वाले सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 1 दिसंबर से होगी। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

यह जानकारी सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय के जिला प्रभारी रविंद्र धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 1 दिसंबर से होगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय खिलाड़ियों के उत्साह, ऊर्जा और मेहनत को देखकर साफ है कि इस बार प्रतियोगिताएँ और भी बेहतर और प्रतिस्पर्धात्मक स्तर पर संपन्न होंगी। यह आयोजन खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने और आगे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का महत्वपूर्ण अवसर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखते हैं, बल्कि उनमें खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ाते हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक गुरमीत, प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप, राहुल शर्मा, आशीष और रजत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें