फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमओयू पर हस्ताक्षर...छात्रों को मिलेगा अच्छे अवसर

Fri, 06 Dec 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम नाइजीरिया के कानो राज्य के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने शिरकत की। कैथल से एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस कार्यक्रम में शिरकत की और गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ से मुलाकात की। विद्यार्थियों को नए अवसर प्रदान करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विश्वविद्यालय की डीन आफ सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज डा.एकता चहल ने किया। उनके साथ एडमिशन डायरेक्टर राजेंद्र गोयत और डा. सुमन भी रहे। उन्होंने गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ को एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डाॅ. एकता चहल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें आपसी तालमेल और वैश्विक स्तर पर समन्वय पर चर्चा की। गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने अपनी सरकार की ओर से शारदा विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा के लिए प्रायोजित छात्रों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैथल स्थित एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में भी कई देशों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते रहे हैं। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए डा. एकता चहल ने कहा कि यहां भी कई देशों के छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पूर्व में विश्वविद्यालय ने कई विदेशी शिक्षण संस्थानों के साथ एमओयू साइन किए हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देते हैं, बल्कि छात्रों के लिए नए अवसर भी पैदा करते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शमीम अहमद और कुलसचिव डा. राजीव दहिया ने प्रतिनिधिमंडल को कैंपस में लौटने पर उनके प्रयास के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें