फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ­डाॅ. ओपी सैनी को प्रोफेसर पद से नवाजा

Fri, 06 Dec 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में वर्ष 1990 से हिंदी विभाग में कार्यरत डॉ. ओपी सैनी को हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने कॅरिअर एडवांस स्कीम के तहत प्रोफेसर पद से नवाजा है। वे अपने कॉलेज के पहले ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें यह गौरव हासिल हुआ है।

यूजीसी की ओर से हिंदी पत्रकारिता में महिलाओं की भूमिका विषय में मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम करने वाले वे अपने क्षेत्र के पहले शिक्षक भी हैं। डॉ. सैनी के अब तक 60 के लगभग शोध पेपर विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैंै।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षात्मक लेखन को लेकर अब तक उनकी सात पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं, जो स्नातक, स्नातकोत्तर व शोध के लिए उपयोगी हैं। इतना ही नहीं विभिन्न विद्वानों की ओर से संपादित पुस्तकों में 25 शोध पेपर प्रकाशित हुए हैं। 40 के लगभग राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में शोध पत्रों का वाचन भी किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें