भागल के नजदीक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रोहेड़ा माजरा निवासी 35 वर्षीय विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव भागल निवासी अमरजीत ने चीका थाना को दी शिकायत में बताया कि 28 मई को वह अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान सड़क पर एक हादसा हो गया। वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि एक युवक खेत की तरफ सड़क किनारे कच्चे में पड़ा था और पास ही उसकी मोटरसाइकिल गिरी हुई थी और दूसरी तरफ एक ट्रैक्टर खड़ा था। युवक गांव ककराला थाना पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र और ट्रैक्टर चालक गांव भागल की तरफ से आ रहा था। 112 नंबर पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लेकर आई। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।