कैथल। अलग-अलग स्थानों से दो बाइक और एक स्थान से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सभी मामलों में पुलिस को शिकायत दी गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम गुहला-चीका के एसडीओ तरसेम ने बताया कि पांच मार्च को चोर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अमनदीप के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए।
दूसरी शिकायत में करोड़ा निवासी बजिंद्र ने बताया कि कैथल में एक निजी एजेंसी के पास से 12 मार्च को चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। तीसरी शिकायत में खरकां निवासी ऋषिपाल ने बताया कि 13 मार्च को चोर खरकां से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस तीनों मामलों में आगामी जांच कर रही है। संवाद