फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
21 ढांड 01 योग करते हुए खिलाड़ी एवं स्वयंसेवक।
विज्ञापन
ढांड। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबू अनन्त राम जनता कॉलेज कौल में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने की मुख्यातिथि के तौर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, खिलाड़ियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासित, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। इस अवसर पर संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, राजपाल, विक्रम, राजवीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें