फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 100 मीटर दौड़ में मोहिनी प्रथम

विज्ञापन
इंद्री श्री हनुमान अखाड़ा फाजिलपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती में जीत के लिए
विज्ञापन
इंद्री। श्री हनुमान अखाड़ा ग्राम फाजिलपुर ने रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए जागरूक करना था। प्रतियोगिता में 800 मीटर, 400 मीटर, 100 मीटर दौड़ और कुश्ती के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ प्रतियोगिताओं में लक्ष्य, गुरमीत, आर्यन, मोहिनी और पूर्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मोहिनी पहले स्थान पर रहीं। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूर्वी ने पहला स्थान हासिल किया। कुश्ती प्रतियोगिता में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में मनन और सात्विक बराबर रहे। तेजस, गनक, कार्तिक, सात्विक और प्रभजोत ने भी अपने-अपने आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए खेलकूद, व्यायाम और योग के महत्व पर जोर दिया। विधायक ने बच्चों को 11,000 रुपये का पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर हनुमान अखाड़ा, योग दल और ग्राम पंचायतों के कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें सरपंच रीना देवी और सरपंच प्रताप सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री श्री हनुमान अखाड़ा फाजिलपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती में जीत के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें