फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टीयरिंग जाम होने से अनियंत्रित हुई बस, डिवाइडर और पेड़ तोड़ हाईवे पर चढ़ी

विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर खड़ी बस। अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर और उसमें लगे पेड़-पौधों को तोड़ते हुए हाईवे पर जा चढ़ी। डायल 112 के जांच अधिकारी रवींद्र ने बताया कि बस का स्टीयरिंग जाम होने के कारण हादसा हुआ। घटना के समय बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। सभी सकुशल रहे। बस चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बलड़ी बाइपास के आगे बस सर्विस लेन से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस का स्टीयरिंग जाम हो गया और चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। बस डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाते हुए हाईवे पर पहुंच गई।

कंडक्टर नीरज के अनुसार, बस में प्रेशर और स्टीयरिंग से संबंधित तकनीकी दिक्कत आ गई थी। ब्रेक और क्लच ने भी ठीक से काम नहीं किया, जिसके चलते बस को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं, हाईवे पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए क्रेन और हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाया गया। बस करनाल से शाहबाद जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें