फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Mon, 03 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर सुधार कार्य जारी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भवन, वार्ड, ओपीडी ब्लॉक और पूरे परिसर में मरम्मत व सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को आधुनिक रूप देने के लिए विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत नई तकनीकी और सेवा सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद नागरिक अस्पताल पूरी तरह से नया रूप ले लेगा। अब मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। दीवारों की पुताई, फर्श की मरम्मत, बिजली और जल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। ओपीडी और इमरजेंसी विभाग में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की जा रही है, जिससे मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन


विभाग की ओर से डिजिटल रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्वच्छ पेयजल सुविधा, प्रतीक्षालय में आरामदायक सीटें, शौचालयों की नियमित सफाई और वार्डों में नई बेडशीट व पर्दों की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने कहा कि सुधार कार्य पूरे होने पर नागरिक अस्पताल की छवि पूरी तरह से बदल जाएगी। स्वच्छता और सुव्यवस्था के साथ-साथ आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से इलाज की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब सरकारी अस्पताल में भी निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें