संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के चौधरी पट्टी में एक प्रवासी मजदूर से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। मजदूर कच्चे रास्ते से जा रहा था तीन युवकों ने उसका मोबाइल छीना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर थाना में दी गई शिकायत में बिहार के लालपुर जिले के निवासी हरे राम मंडल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह 24 नवंबर को जब वह चौधरी पट्टी कैथल के निकट कच्चे रास्ते से जा रहा था। आरोपी नवीन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। छीने गए मोबाइल फोन की कीमत करीब पांच हजार रुपये है। मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर वीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।