फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में मजदूरों के लिए मोबाइल भोजन सेवा

Tue, 23 Apr 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अनाज मंडी में सोमवार को मजदूरों के लिए भोजन की मोबाइल सेवा शुरू हुई। भोजन को श्रम विभाग के कर्मी कैथल मुख्यालय पर तैयार कर यहां वाहन के जरिए लेकर पहुंचे। बाद में 10 रुपये प्रति थाली के अनुसार मजूदरों को भोजन परोसा गया।

सेवा की शुरुआत मार्केट कमेटी सचिव अरविंद श्योकंद ने मजदूर, व्यापारियोंं, किसानोंं व आम लोगों के साथ परंपरा अनुसार की। इस खास पल के साक्षी सुपरवाइजर मोमन शर्मा, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सुरेंद्र कुमार, उप प्रधान प्रमोद कंसल, सीएम विंडो प्रतिनिधि राकेश कांसल, मजदूर यूनियन प्रधान कुलदीप दहिया, रामनिवास बढ़वर, कुलदीप सरीन, राजेंद्र ढूंढवा, रमेश लांबा खेड़ी, अमन जेष्ट, सतपाल सिंह, बसीया राम, ईश्वर कुराड़, बेदी राम,, जोगेंद्र धानियां मौजूद रहे। इस दौरान भगवान कपिल मुनि और पावन सरस्वती के जयकारे गूंजे। साथ ही खुशी मेंं आढ़ती एसोसिएशन ने लड्डू बांटे।
विज्ञापन


व्यापारी और मजदूरों ने कहा कि लंबे समय से कैंटिन की दरकार रही है। विकल्प के तौर पर फिलहाल मोबाइल भोजनालय की सेवा क्रियान्वित हुई है। इसको प्रभावी बनाने के लिए कैंटिन भवन, बैंच, शैड व अन्य सेवाओं को सशक्त करने की मांग मुख्य रूप से उठी।
विज्ञापन


मजदूरों को भोजन परोसने पहुंचे श्रम विभाग डाटा एंट्री आपरेटर विनोद कुमार और लिपिक मंदीप कुमार ने कहा कि पहले दिन ट्रायल के तौर पर 200 थाली भोजन कलायत मंडी में लाया। मांग के अनुरूप इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें