फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हलका गुहला विधायक ने आढ़तियों से की मुलाकात

Tue, 23 Apr 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। गेहूं खरीद कार्य के चलते सीवन अनाज मंडी का हलका गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में आढ़तियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

उन्होंने मंडी में किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों व मजदूरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। विधायक ईश्वर सिंह ने मंडी का निरीक्षण करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि मंडियों में गेहूं खरीद कार्य के चलते किसानों, आढ़तियों व व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। कहा कि गेहूं के सीजन में किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीद कर उनका पैसा उनके खाते में डालेगी, किसानों को किसी प्रकार की भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान किसानों को मूलभूत सुविधाएं अनाज मंडी में मिले इसको लेकर भी विधायक ने अधिकारियों को मंडी में पानी की व्यवस्था, किसानों को धूप से बचाने के लिए सही प्रकार से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंडी में आढ़तियों से बातचीत के दौरान गेहूं के लदान के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश की मंडियों में गेहूं व सरसों की रिकार्ड आवक होने की उम्मीद है। इस अवसर पर समाज सेवी सुधीर मिड्ढा, मंडी प्रधान अमरेंद्र खारा, पूर्व प्रधान कृष्ण गर्ग, पूर्व प्रधान विनोद बंसल, हैप्पी बंसल, जितेंद्र सरदाना, राज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें