फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांव सजूमा पहुंचे विधायक सुरजेवाला, पीड़ित परिवारों से जाना हाल-चाल

विज्ञापन
सजूमा में बच्चों का हालचाल जानते विधायक। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला शनिवार को सजूमा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, बच्चों का हालचाल जाना और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी जनता को पीने का स्वच्छ पानी तक नहीं दे सकते, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

आदित्य सुरजेवाला ने सरकार से मृतका रितिका के परिवार को तुरंत मुआवजा देने और सभी प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाएंगे। पीड़ित परिवारों ने बताया कि लंबे समय से गांव की पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, नालियों का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। नहरी पानी के बजाय गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण संक्रमण पूरे गांव में फैल गया।
इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप चहल दिल्लोंवाली, पूर्व सरपंच जसवंत सिंह, बलवान सजूमा, महावीर सैन, महावीर सैनी और गोपाल कश्यप मौजूद रहे।

सजूमा में बच्चों का हालचाल जानते विधायक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें