फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में विधायक जांबा ने की धान की रोपाई

Tue, 08 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। जांबा गांव में सोमवार को भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने खुद अपने खेत में उतरकर पारंपरिक अंदाज में धान की रोपाई की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विधायक जांबा ने कहा कि किसानी हमारी जड़ों से जुड़ी हुई है। यह जीविका का साधन नहीं, बल्कि हमारा धर्म-कर्म भी है। उन्होंने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्परिणामों पर चिंता जताते हुए किसानों से जैविक और प्राकृतिक तरीकों को अपनाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय और मिट्टी की उर्वरता दोनों बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को विधायक ने निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताएं और उन्हें हर संभव तकनीकी सहयोग भी प्रदान करें। खेत में मौजूद किसानों ने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि खुद खेत में उतरता है, तो इससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है। कई ग्रामीणों ने भी जैविक खेती को अपनाने की इच्छा जाहिर की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें