फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडियों में अव्यवस्था पर भड़के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/कलायत। कलायत से कांग्रेस विधायक विकास सहारण ने राजौंद और कलायत अनाज मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों व व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया बिना पर्याप्त तैयारियों के शुरू कर दी गई है, जिससे मंडियों में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

विधायक ने कहा कि किसान छह महीने की मेहनत के बाद अपनी फसल मंडी में लेकर आता है, लेकिन यहां उसे सुविधाओं के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों में न पर्याप्त स्टाफ है और न ही बारदाना उपलब्ध है, जिसके चलते फसल खुले में पड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को साफ-सफाई, पेयजल, जाम और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। वहीं पंजीकरण, गेट पास और बायोमेट्रिक जैसी नई प्रक्रियाएं भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। सहारण ने इन व्यवस्थाओं को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए कहा कि बिना जमीनी हकीकत समझे किसानों पर तुगलकी फैसले थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन


कलायत मंडी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि मंडी की क्षमता करीब 50 हजार बैग की है, जबकि 15 से 16 लाख बैग गेहूं मंडी से बाहर उतरवाया जा रहा है। इससे व्यापारियों को निजी स्थानों पर फसल रखने के लिए 40 से 50 हजार रुपये तक किराया देना पड़ रहा है। इसके बावजूद मार्केट कमेटी फीस लेने के बाद भी व्यापारियों को नोटिस भेज रही है। इस मौके पर अजय राणा, मनजीत सिंह पप्पू, सतबीर राणा, सुरेश सहारण, दिलबाग सहारण, रामपाल, मंदीप शिमला, प्रताप सिणद, सरदार परमजीत सिंह पप्पू, रमेश कौलेखां सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें