फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विज्ञान में रुचि जगाने के लिए मिशन बुनियाद में अब तक 1300 आवेदन

Sat, 06 Dec 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बुनियाद मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित मिशन बुनियाद कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिले में अब तक करीब 1300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है, जबकि बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

मिशन बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाना है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही इसमें आवेदन कर सकते हैं। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इसमें शामिल होकर वैज्ञानिक सोच बढ़ाने का मौका मिलता है। जो विद्यार्थी बुनियाद लेवल एक, दो और तीन चरण की परीक्षा पास कर लेते हैं। वह बुनियाद के तहत आगामी शिक्षा प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा सुपर-100 योजना के लिए भी सक्रिय रूप से तैयारियां कर रहा है। विभाग की ओर से दोनों कार्यक्रमों में पंजीकरण बढ़ाने को लक्ष्य बनाते हुए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों, कार्यक्रम की विशेषताओं और लाभों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।

हरियाणा सुपर-100 के लिए अंतिम तिथि 9 फरवरी तय की गई है और परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित होगी। डीईओ सुरेश कुमार ने बताया कि बुनियाद परीक्षा के लिए विद्यार्थियों द्वारा लगातार आवेदन किए जा रहे हैं और निर्धारित समय सीमा में संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

बैच 2025-27 के लिए विद्यार्थियों का चयन



मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत बैच 2025-27 के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसके लिए कक्षा 8 में अध्ययनरत वे विद्यार्थी जिनके कक्षा 7 में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हैं, उनके लिए पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। जबकि 60 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण वैकल्पिक है।
विज्ञापन


ये है बुनियाद कार्यक्रम

बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार एवं विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जा रहा एक अभिनव शैक्षिक प्रयास है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना और उनमें वैज्ञानिक सोच की जड़ें मजबूत करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विकल्प संस्थान विद्यार्थियों को कक्षा 9 से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना शुरू कर देता है। इसके तहत कक्षा 9 और 10 में ही नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है ताकि विद्यार्थी मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें