फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्यमंत्री ने गांवों में किया जनसंवाद

Thu, 06 Jul 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा अपने तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत कलायत नगर पालिका और 19 गांवों से गुजरते हुए गांव रोहेडियां तक पहुंची। यहां पर जनसंवाद कर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी जानी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कलायत क्षेत्र की पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान व कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा भी की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ गांव में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। नौ जुलाई को कलायत अनाज मंडी में आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की।

राज्यमंत्री ने बुधवार को हरिपुरा, सिनंद, दुब्बल, कुराड़, खेड़ी लांबा, ढुंढवा, कोलेखां, कलायत, पिंजुपुरा, शिमला, रामगढ़ पांडवा, खरक पांडवा, बाता, नरवलगढ़, ब्राह्मणी वाला, दुमाड़ा, कैलरम, तितरम, चंदाना व रोहेडियां में जनसंवाद किया। इसमें उन्होंने सरकार की विकास यात्रा पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें