फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान की ट्रॉली को किया आग के हवाले

Thu, 06 Jul 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत नगर खेड़ा के पास देर रात्रि अज्ञात लोगों ने ट्रॉली को आग लगा दी। आग से वाहन के टायर व अन्य कई हिस्से जल गए।
विज्ञापन


वाहन के मालिक संजू राणा ने बताया कि घटना को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है। पहले इन्होंने नगर पालिका द्वारा लगाई गई लाइट को पहचान छुपाने के लिए काट दिया। उसके बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर टायरों को आग लगा दी। मकान मालिक और आसपास के लोगों को घटनाक्रम की जानकारी बुधवार सुबह मिली। तब तक यह जल चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए स्थिति की फोटोग्राफी की। पीडि़त किसान ने घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें