फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Vij: 'सबको टांग दूंगा... सब जानते हैं विज किसी को नहीं बख्शता', मंत्री विज ने ASI को निलंबित करने के आदेश

Sat, 13 Dec 2025 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कैथल

सार

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज ने कहा कि सबको टांग दूंगा... सब जानते हैं विज किसी को बख्शता नहीं है। मंत्री विज ने बैठक में ही एएसआई को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Minister Anil Vij - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"सब को टांग दूंगा, एक को नहीं छोडूंगा। सब जानते हैं विज किसी को नहीं बख्शता"। ये बात कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान पूंडरी थाना क्षेत्र की युवती के आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने कही। 
विज्ञापन


इसी मामले में मंत्री ने एएसआई संजय व जांच अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। शिकायतकर्ता युवती के पिता ने बताया कि अगस्त में उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके घर आने वाले चार आरोपियों जिनमें दो वकील व एक रोडवेज कर्मी है उन्होंने उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

एक आरोपी पकड़ा लिया गया जबकि अन्य तीन अभी तक नहीं पकड़े। चार दिन तक पुलिस ने उसकी बेटी के ब्यान तक नहीं लिखे। ये बात सुनकर मंत्री विज ने कहा कि बहुत बुरा हाल है। अब पुलिस की जांच किससे करवाऊं?। इस मामले में उन्होंने एडीसी, डीएसपी और एक समिति सदस्य की कमेटी गठित की। 
विज्ञापन


जो दिन में रिपोर्ट देगी। वहीं गांव क्योड़क के राजपाल की शिकायत का समाधान होने पर उन्होंने सभी जिलों की कष्ट निवारण समिति की बैठक का मंत्री विज को ही अध्यक्ष होने की बात कही। इस पर विज ने हंसते हुए ने कहा कि मुझे 22 जिलों का अध्यक्ष न बनाओ।

पुलिस से बोले : तुम सुधर जाओ सारे, वरना मैं सुधारने में बड़ा एक्सपर्ट हूं
मामले में पूंडरी थाना प्रभारी ने कहा, कर्मी बयान लेने गया तो डॉक्टर ने लिखा था कि अभी युवती ब्यान देने की हालत में नहीं है। इस पर मंत्री बोले कि मुझे न घुमाओ। मैं डाक्टरों का मंत्री रहा हूं। उस दिन सही हालत में नहीं थी तो अगले दिन जा सकते थे। 

इतने में तो आरोपी अमेरिका से आगे निकल जाता है और जो वो वकील हैं, वो देश के कानून से ऊपर नहीं है। इस दौरान एसएचओ ने छुट्टी पर होने की भी दलील रखी तो मंत्री बोले कि एसएचओ की छुट्टी पर जाने से काम नहीं रुकता। 
 
विज्ञापन

विकास मौण की हत्या मामले में शिकायतकर्ता नीतू मौण ने पुलिस के खिलाफ अच्छा व्यवहार न करने की बात कही। इस पर मंत्री ने कहा कि तुम्हारे डीजीपी तो जनता को थैंक्यू कहने की बात कहते हैं। सुधर जाओ तुम सारे, वरना मैं सुधार दूंगा, क्योंकि मैं सुधारने में बडा एक्सपर्ट हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें