फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआर 88 बी 8888 नंबर की नीलामी: इतने लाख में बिका बहुचर्चित नंबर, पत्नी के नाम पर व्यवसायी ने खरीदा

Thu, 11 Dec 2025 10:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

हरियाणा में बहुचर्चित वीआईपी नंबर आखिरकार बिक गया है। एक व्यवसायी ने एचआर 88 बी 8888 नंबर को अपनी पत्नी के नाम पर खरीदा है। कुछ दिन पहले इस नंबर की नीलामी में हिसार के व्यवसायी ने 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
संदीप ने खरीदा वीआईपी नंबर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहुचर्चित वीआईपी नंबर एचआर 88 बी 8888 को कैथल के सनसिटी निवासी संदीप ने वीरवार को अपनी पत्नी सुषमा के नाम खरीद लिया है। इसके लिए संदीप ने कुल 37 लाख 51 हजार रुपये खर्च किए। संदीप का कहना है कि 8 नंबर उनके लिए लकी नंबर है, और इसी कारण उन्होंने यह नंबर हासिल किया।

विज्ञापन


संदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले इस नंबर की नीलामी में हिसार के व्यवसायी ने 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन वे पूरी रकम चुकाने में असफल रहे। इसके बाद इस नंबर की दोबारा नीलामी की गई, जिसमें सुषमा ने इसे अपने नाम खरीदा।

संदीप चहल ने कहा कि वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं, और प्रॉपर्टी डीलर व होलसेल मोबाइल व्यवसाय भी करते हैं। उनके पास लगभग एक दर्जन कारें हैं, जिनमें से अधिकांश पर वीआईपी नंबर हैं और उनमें 8 की संख्या अधिक है। इसी वजह से उन्होंने एचआर-88 बी 8888 नंबर को खरीदने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी की प्रक्रिया और भावनात्मक जुड़ाव

संदीप ने बताया कि जब शुरू में नंबर की बोली हुई, वे किसी काम से बाहर थे। बाद में दोस्तों के माध्यम से इस नंबर की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत इसे खरीद लिया। संदीप ने कहा कि उन्हें 8 नंबर से विशेष लगाव है और वे भगवान शिव और हनुमान के भक्त हैं। इसके अलावा यह नंबर उनकी कुंभ राशि के अनुसार भी अनुकूल है।

संदीप ने आगे बताया कि उनके पास फिलहाल अल्काजार गाड़ी है, जिस पर एचआर-88 बी 8888 नंबर लगा हुआ है। अब वे 90 दिनों के भीतर किसी नई बाइक या गाड़ी पर एचआर-88 बी 8888 नंबर लगाएंगे। हालांकि उन्होंने अभी तय नहीं किया कि कौन-से वाहन पर यह नंबर लगाया जाएगा, लेकिन परिवार के साथ विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें