फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संदेशे देरी से... नहीं मिल रहे हैप्पी कार्ड

Thu, 14 Nov 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा के लिए शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत हैप्पी कार्ड के देरी से संदेश आ रहे हैं। ऐसे में यह हैप्पी कार्ड समय पर नहीं बन पा रहे हैं।

नाराज लोगों का कहना है कि पहले संदेश आते ही हैप्पी कार्ड मिल जाते थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद ऐसा नहीं हो रहा है। पहले तो आवेदन करने के रेफरेंस मैसेज आता है। इसके बाद एक ओटीपी का संदेश और आता है। यह ओटीपी संदेश के आने के बाद ही हैप्पी कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी होती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में अब एक लाख नौ हजार 420 लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। विभाग अनुसार जिला के डिपो पर एक लाख 43 हजार चार हैप्पी कार्ड आ चुके हैं, इनमें से करीब एक लाख नौ हजार 420 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड दिए जा चुके हैं।

करीब 33 हजार 584 हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को दिए जाने का कार्य चल रहा है। कोई भी लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर पर आवेदन कर सकता है। ये स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट हैं।

योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है। लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

नया बस स्टैंड पर नियमित तौर पर हैप्पी कार्ड का वितरण किया जा रहा है। संदेश न आने की शिकायत अभी किसी लाभार्थी की ओर से नहीं मिली है। जैसे ही लाभार्थी पर पहले आवेदन और इसके बाद ओटीपी का संदेश आता है। इसके बाद वह संदेश दिखाता है तो हैप्पी कार्ड बनाकर दे दिया जाता है। यदि कोई शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। -वीरेंद्र पाल, कैथल डिपो के यातायात प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें