फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कविता पाठ और नाटक से दिया एकता का संदेश

Sat, 01 Nov 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में “एकता में विविधता” विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के निर्देशानुसार तथा कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कुसुम की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने कविता पाठ और लघु नाटिकाओं के माध्यम से एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री कपिल मुनि महिला महाविद्यालय में मनाई पटेल जयंती ः श्री कपिल मुनि महिला महाविद्यालय कलायत के प्रांगण में आज लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई जी पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में एनएसएस के तत्वाधान में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्राध्यापक सुरेश कुमार ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं को बतलाया कि एक किसान परिवार में पैदा होकर के सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। प्रथम गृहमंत्री होते हुए उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें