फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रक्तदान शिविर लगाए समर्पण का दिया संदेश

Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल कार्यालय समेत कई जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण की सीख दी गई।

कार्यालय में पूर्व विधायक लीला राम व जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं आमजन ने भाग लिया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में 92 यूनिट रक्त एकत्रित
पूंडरी। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूंडरी भाजपा मंडल कार्यकारिणी ने रक्तदान शिविर लगाया। इसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ।

मंडल महामंत्री दीपक नंदराजोग ने बताया कि शिविर में 92 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, सुभाष हजवाना, महामंत्री दीपक नंदराजोग, विनोद बंसल, डा. राजेश कुकरेजा, उपाध्यक्ष संजीव रसीना, सतपाल चुग, सुमित चंद्रभान म्योली, रीना देवी, मुकेश देवी, कृष्ण चौहान, प्रमोद पुंडीर व संजीव कुमार उपस्थित रहे। संवाद
सीवन में 130 लोगों ने किया रक्तदान
सीवन। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सीवन स्थित रामा आश्रम में रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने मुख्यातिथि व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व मनीष कठवाड ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।

शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता रवि तारांवाली ने किया, जिसमें करीब 130 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, संदीप सैनी, पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह, एसएमओ हरकीरत सिंह, श्रीराम वाल्मीकि, रोहताश सिसोदिया, विक्रम गुज्जर, रवि राणा, अश्वनी राणा, विक्की ग्रोवर, कृष्णा सीवन, सुभाष भगत आदि मौजूद रहे। संवाद
शिविर में 93 यूनिट रक्त किया एकत्रित

ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक एवं महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने शिरकत की। शिविर में 93 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. ऋषिपाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से लगाया गया है। यूथ रेडक्राॅस क्लब की संयुक्त डाॅ. मीनाक्षी, स्वामी विवेकानंद यूथ सेल की संयुक्त डाॅ. पुष्पा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सोनिया, एनसीसी लेफ्टिनेंट डाॅ. अमित टाया का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें