फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बॉक्सिंग की चैंपियन जन्नत को सम्मान

Tue, 06 May 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में एशियन बॉक्सिंग की चैंपियन 12वीं कक्षा की छात्रा जन्नत का सम्मान किया गया।

प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने कहा कि आज का दिन विद्यालय के लिए बहुत ही गौरवपूर्ण रहा। जन्नत ने यह प्रतियोगिता जॉर्डन में जीती है।

मुक्केबाज जन्नत ने 54 किलोभार वर्ग की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता गत 21 अप्रैल से एक मई तक आयोजित किया। जन्नत का फाइनल मुकाबला उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी के साथ हुआ था।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की खिलाड़ी और सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की खिलाड़ी को हराकर जन्नत फाइनल में पहुंची। जहां उसका मुकाबला उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी से हुआ और उस खिलाड़ी को हराकर जन्नत ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। यह जीत उनके अथक परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रबंधन समिति के सदस्य मैनेजर अर्पित चौधरी, वरिष्ठ उप प्रधान योगेश चौधरी, जनरल सेक्रेटरी पीयूष चौधरी, वित्त सचिव पुनीत चौधरी कार्यकारी सदस्य राजीव चौधरी व विद्यालय की प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से जन्नत के साथ पिता राजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें