फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 04 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह शिविर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय वंदना के साथ की गई।

इसके उपरांत स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास कराया गया, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस गीत का सामूहिक गायन भी किया गया, जिसने स्वयंसेविकाओं में सेवा भावना, अनुशासन और उत्साह का संचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि एनएसएस शिविर छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मअनुशासन का विकास होता है। उन्होंने छात्राओं से समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने, अनुशासन में रहकर कार्य करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें