कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति (संशोधित) योजना वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए 31 जनवरी 2026 तक आवेदन पोर्टल पर जमा कर सकते हैं।
डीसी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त घुमंतू, टपरीवास श्रेणी और अन्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत पात्र छात्रों को उनकी श्रेणी, कक्षा और प्राप्तांक के आधार पर 8,000 रुपये से 12,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
प्रमुख मानदंड इस प्रकार हैं:
अनुसूचित जाति: 10वीं कक्षा: शहरी क्षेत्र में 70% और ग्रामीण में 60% अंक पर 8,000 रुपये
12वीं कक्षा: शहरी 75%, ग्रामीण 70% अंक पर 8,000–10,000 रुपये
स्नातक स्तर: शहरी 65%, ग्रामीण 60% अंक पर 9,000–12,000 रुपये
पिछड़ा वर्ग ए: 10वीं कक्षा में शहरी 70%, ग्रामीण 60% अंक पर 8,000 रुपये
पिछड़ा वर्ग बी: 10वीं कक्षा में शहरी 80%, ग्रामीण 75% अंक पर 8,000 रुपये
सामान्य वर्ग: 10वीं कक्षा में शहरी 80%, ग्रामीण 75% अंक पर 8,000 रुपये