फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नकद पुरस्कार देकर मेधावी अर्पणदीप का किया सम्मान

Fri, 16 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के 12वीं के परीक्षा परिणाम में टॉपर रहे सरकारी स्कूल स्यों माजरा के छात्र अर्पणदीप सिंह को पंजाबी अध्यापक एवं भाषा प्रचार प्रसार सोसाइटी इकाई ने सम्मानित किया। यह सम्मान कार्यक्रम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में आयोजित किया गया।

अर्पणदीप ने 500 में से 497 व पंजाबी विषय में से 100/100 अंक प्राप्त करके पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न संगठनों द्वारा विद्यार्थी का सम्मान किया जा रहा है। सोसाइटी के वरिष्ठ मेंबर पूर्ण सिंह वड़ैच, जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह, जिला सचिव निशान सिंह गिल एवं अन्य पंजाबी अध्यापकों ने अर्पणदीप सिंह व उनके माता पिता को बधाई दी। विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया गया। सोसाइटी की तरफ से अर्पणदीप सिंह को प्रशंसा पत्र व 12 हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर राजिंदर सिंह, लफटैन सिंह शेरगिल,तेजिंदर सिंह, सतिंदरपाल सिंह, सुखबीर शर्मा, अमनदीप सिंह, परमजीत कौर, अनीता, बूटा सिंह, अन्य पंजाबी अध्यापक और राजकीय विद्यालय चीका के स्टाफ और कमेटी मेंबर मौजूद रहे।

अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है उपलब्धि ः मेधावृत

राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में हुए सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य मेधावृत व स्कूल स्टाफ की तरफ से अर्पणदीप सिंह को एक स्मृति चिह्न और 5100 रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या मेधावृत ने कहा कि अर्पणदीप की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को चाहिए कि वे अर्पणदीप से प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करें और उच्च मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य ने अर्पणदीप की इस सफलता पर उनके माता पिता को भी बधाई दी है। टॉपर अर्पणदीप ने कहा कि यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास और स्कूल में गुरुजनों द्वारा पढ़ाए गई हर एक बात पर अमल करने का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें