फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदलते मौसम में बढ़ने लगे मर्ज

Fri, 22 Nov 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में पल-पल बदल रहे मौसम में मरीजों का भी अब मर्ज बढ़ रहा है। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों पर प्रकोप जारी है। इस समय वायरल बुखार और संक्रमण की बीमारियों की मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब खांसी, जुकाम और वायरल बुखार की ओपीडी दोगुनी हो चुकी है।

अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, अब प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज इस ओपीडी में पहुंच रहे हैं। वहीं, सामान्य अस्पताल में इलाज को लेकर अभी भी प्रबंध अधूरे है। भीड़ के बीच समय पर चिकित्सक न होने से परेशानी होती है। बता दें कि इस समय फिजिशियन दो और केवल एकमात्र सर्जन है, जो इन मरीजों को इलाज करते हैं।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम, सर्दी, गला खराब जैसी बीमारियों के करीब 400 केस रोजाना पहुंच रहे हैं। इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों और तीमारदारों को डाॅक्टरों की ओर से इससे बचाव के लिए जानकारी भी दी जा रही है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी लगातार होने के साथ हवा भी प्रदूषित होने के कारण मौसम में बदलाव आया है।

विशेषज्ञों ने बताया कि दोपहर में गर्म हवा और रात में ठंड होने से लोग बीमार हो रहे हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है।

हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार जकड़ लेता है। यदि ऐसी बीमारी नजर आए तो उसे अनदेखा करने की बजाए डाक्टर के पास जाना चाहिए।

जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. सचिन मांडले का कहना है कि ऐसे मौसम में खानपान और रहन-सहन के मामले में खास ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में फ्रिज का पानी नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण ओपीडी की भी संख्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि लगातार तापमान के उतार चढ़ाव के कारण सबसे अधिक छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। कभी सर्द तो कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ रखना चाहिए। इसके साथ ही हरी सब्जियों को फ्रीज में अधिक देर तक न रखें और फ्रीज का ठंडा पानी का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें