फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ उड़ गई उम्मीदें, बिना बरसे चले गए बदरा

Sat, 31 May 2014 12:06 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गर्मी के चलते शुक्रवार का दिन भी लोगों के लिए परेशानियों से भरा रहा। जहां दोपहर दो बजे तक तपती लू के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


 वहीं, इसके बाद अचानक आए मौसम में परिवर्तन और बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बादल बिन बरसे ही चले गए। वहीं, इस दौरान चली तेज आंधी में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार को सुबह से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई थी। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता गया। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जो वीरवार के तापमान के मुकाबले काफी कम था। इसके बावजूद गर्म हवाओं ने काफी परेशान किया।
विज्ञापन


दोपहर को अचानक मौसम में परिवर्तन आया तथा तेज आंधी के चलते शहर में कई प्रतिष्ठानों के आगे लगे टीन-टप्पर उड़ गए। करीब आधे घंटे तक तेज हवाएं चलीं तथा काली घटाएं छाई रहीं। कुछेक जगह हलकी बूंदाबांदी हुईस लेकिन कहीं पर बादल बिना बरसात के ही चले गए।

 जिसके चलते सांय तक फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। डा. रमेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राजौंद में बूंदाबांदी
राजौंद। राजौंद में हलकी बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई, लेकिन धूल भरी आंधी से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी से कई लोगों के टीन-टप्पड़ उड़ गए। वहीं मार्गों पर पेड़ गिरने की भी सूचना भी मिली है। ग्रामीणाें ने बताया कि झुलसा देने वाली गर्मी से उन्हें थोड़ी राहत अवश्य महसूस हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें