फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंप बताई समस्याएं

Tue, 10 Oct 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (सीटीए) का प्रतिनिधिमंडल महिला व बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री कमलेश ढांडा से मिला और मांगों का ज्ञापन सौंपा। सीटीए के महासचिव डॉ. सुदीप के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मंत्री को एडेड कॉलेजों में स्टाफ की समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि एडेड कॉलेजों में वेतन समय पर नहीं मिलता। तीन से चार महीने सैलरी नहीं मिलती। सातवें वेतनमान के अनुसार एचआरए की फाइल पिछले तीन सालों से वित्त विभाग में लंबित है। एक्स ग्रेशिया भी एडेड कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ को नहीं मिलता। इसके साथ ही मेडिकल, एनपीएस स्टाफ की डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, एलटीसी, सेवा एवं अवकाश नियमों में बदलाव न होना, सीसीएल जैसे लाभ भी इन कॉलेजों में कार्यरत स्टाफ को नहीं मिलते।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय में दिए सरकार की ओर से हलफनामे के मुताबिक सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के लगभग 60 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। प्रदेश सरकार ने एडेड कॉलेजों में कार्यरत कर्मचारियों को टेकओवर करके सरकारी महाविद्यालयों में समायोजित करने का वादा किया था, जो अभी तक सरकार ने पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

टेकओवर करने के लिए फाइल प्रोसेसिंग में है। मंत्री सभी समस्याओं को सुना और विश्वास दिया कि वे इस प्रतिवेदन की कॉपी मुख्यमंत्री को भेजेंगे और टेकओवर के विषय पर मुख्यमंत्री से बातचीत करूंगी। इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुदीप, डॉ. ब्रिजेंदर ढांडा, डॉ. राजेश देशवाल, डॉ. अशोक शर्मा व डॉ. अशोक अत्रि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें