फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल मुआवजा के लिए दिया ज्ञापन

Tue, 05 Mar 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अखिल भारतीय किसान सभा ने बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसान सभा ने सरकार से खेती को विश्व व्यापार संगठन से बाहर निकलने की मांग की। सभी किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसान सभा जिला कैथल की ओर से चार मार्च को तहसीलदार अनिल बिढ़ान को मांगों का ज्ञापन दिया।

किसान सभा के राज्य प्रधान बलवीर सिंह, किसान सभा से सतपाल आनंद, जिला सचिव जसबीर सिंह, करतार सिंह, बलवंत राय धनौरी किसान सभा ने पूरे देश के लोगों से अपील करता है कि वे एकजुट हों और 14 मार्च 2024 को एसकेएम और सीटीयू और क्षेत्रीय महासंघों के संयुक्त मंच की ओर से सभी को शामिल करने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


एसकेएम की मुख्य मांग जो सभी फसलों की खरीद के लिए सी 2+50 प्रतिशत की दर से एमएसपी की कानूनी गारंटी, ऋण माफी के जरिए किसानों की कर्ज मुक्ति, बिजली का निजीकरण को रोकना, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ मुकदमा चलाने सहित अन्य मांगों के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


दिल्ली में 14 को बड़ी करेंगे बड़ी रैली

सभी तबकों के लोगों से समर्थन जुटाने के लिए ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों की राज्य और जिला स्तरीय संयुक्त बैठकें हो रही हैं। इनके बाद तहसील स्तर की बैठकें और ग्राम स्तर की पदयात्रा, घर-घर अभियान, मशाल जुलूस और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होंगे। 14 मार्च को दिल्ली चलो का आह्वान करेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र पोलड़, भगवान दास, मंजीत कुमार, रिसाल सिंह, अजमेर सिंह धनौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें