फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलवामा शहीदों की याद में लगाया चिकित्सा शिविर

Tue, 13 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। नगर के रामा आश्रम में पुलवामा हमले के शहीदों की याद में रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर लायन क्लब इंटरनेशनल, लायन क्लब कैथल आइकोनिक व लायन क्लब सीवन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें गुलशन चुघ ने 68वीं

बार रक्तदान किया। इस पर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लायन विरेंद्र मेहता ने शिरकत की। कार्यक्रम में निशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई जिसमें चिकित्सक कौशल मेहता ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर निशुल्क दवाइयांभी वितरित की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर लायन विरेन्द्र मेहता ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस प्रकार के शिविर आयोजित करके सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं बहुत ही नेक कार्य करती हैं। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और आपके द्वारा दिए गए रक्त से कई जानों को बचाया जा सकता है। हमारे द्वारा दिए गए रक्त की पूर्ति हमारा शरीर स्वयं ही कर लेता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी रक्तदान करने वालों के सहयोग से ही बहुत से लोगों को बचाया जा सका था। उन्होंने कहा कि लायन क्लब की ओर से इस प्रकार के आयोजन समय समय पर किए जाते रहे हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे। समाज सेवा के कार्यों में लायन क्लब हमेशा अग्रणी रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी होती है और इस प्रकार के शिविर लगा कर हम उस कमी को दूर करने का प्रयास करते हैं ताकि लोगों को उनके गांवों में ही चिकित्सा सुविधा मिल सके। इस चिकित्सा शिविर में 120 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के आयोजन में हरचरण छाबड़ा, कृष्ण बोगरा, गुलशन चुघ, ललित तनेजा, मुनीष मेहता, जितेश आहुजा, राकेश चुघ, कुलसतिन्द्र पाल सिंह, अमरजीत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें