फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया इलेवन ने वाइसीसी क्लब की टीम को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
Media XI beat YCC Club team by seven wickets - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। खुराना रोड स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में रविवार को यारियां क्रिकेट क्लब (वाइसीसी) और मीडिया इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें मीडिया इलेवन ने वाइसीसी क्लब को सात विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान एवं गांव सीवन के सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र खारा ने किया। वाइसीसी टीम के कप्तान आशु गर्ग ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तीन विकेट खोकर मीडिया इलेवन को निर्धारित 20 ओवरों में 135 रनों का लक्ष्य दिया। मीडिया इलेवन की तरफ से डा. विकास गुप्ता, जोगेंद्र कुंडू व धर्म की अच्छी गेंदबाजी रही। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। धर्म ने 32 गेंदों पर 60 रन, डा. विकास गुप्ता ने 30 गेंदों पर 29 रन, मुकेश सैनी ने नौ गेंदों पर 26 रन व जोगेंद्र कुंडू ने सात रनों का योगदान देते हुए टीम को जीत दिलवाई। इस अवसर पर मीडिया टीम के मैनेजर डा. रमन गुप्ता, नवीन मल्होत्रा, ललित शर्मा, सूरज सहारण, मनोज मलिक, प्रवीण कुमार, विक्रम यादव, राजेंद्र तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें