फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों रुपये के मोबाइल लेकर भागा मैकेनिक

Fri, 04 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हैफेड रोड चीका में एक मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला युवक (मैकेनिक) ही दुकानदार के करीब पौने पांच लाख रुपये के मोबाइल चोरी करके ले गया। आरोपी युवक दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था, जो पिछले दो महीने से कार्यरत था। इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर चीका थाने में आरोपी के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चीका थाने में दी गई शिकायत में भूंसला निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसकी हैफेड रोड चीका पर थ्री बी मोबाइल रिपेयर के नाम से दुकान है। उसने अपनी दुकान पर नरवाना निवासी सतनाम सिंह को दो महीने पहले मोबाइल रिपेयर करने के लिए रखा था। दो दिन पहले आरोपी उसका नाम लेकर अन्य दुकानदारों से कुछ मोबाइल लेकर आया था, जिनकी कीमत लगभग पौने पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सतनाम सिंह ये सभी मोबाइल चोरी करके चीका स्थित कमरे पर ले गया। अगले दिन जब सुबह दुकान पर नहीं आया तो उसने फोन किया, लेकिन उसका नंबर बंद आ रहा है। इसके बाद वह आरोपी के कमरे पर गया तो उसका कमरा भी बंद मिला। चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें