फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुणवत्ता मानक में सामग्री हुई फेल, दो जेई निलंबित

Sat, 21 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सड़क के निर्माण में गुणवत्ता मानकों के अनुसार सही सामग्री का प्रयोग न करने पर लोक निर्माण विभाग ने दो जेई निलंबित किए हैं। इनमें जूनियर इंजीनियरों में जेई दिनेश कुमार व जेई रामनिवास का नाम शामिल है। इन दोनों इंजीनियरों की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में बनाई गई कई सड़कों के सैंपल परीक्षण में फेल पाए तो विभाग के मुख्यालय की ओर से दोनों को सस्पेंड किया गया है।

दरअसल, मुख्य रूप से गांव कुतुबपुर से धुंधरेहड़ी तक लगभग 12 किलोमीटर बनी सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। यह सड़क बनाने के एक सप्ताह में ही फिर से टूटने लगी थी। इस पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण सामग्री पर सवाल उठाए थे व इसकी शिकायत सरकार को भेजी गई थी।
विज्ञापन


क्वालिटी कंट्रोल कार्यालय करनाल के अधिकारियों ने सड़क में प्रयुक्त सामग्री के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज थे। जांच के दौरान सैंपल फेल पाए गए। इस आधार पर दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

नाराज लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर सरकार को लाखों रुपये की चपत भी लगी है। निर्माण सामग्री और प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। मामले में अन्य संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर भी कार्रवाई संभावित है। सड़कों की मरम्मत का काम शीघ्र शुरू किया जाए। साथ ही मांग की है कि भविष्य में भी सड़कों का कार्य मानकों के अनुसार सही किया जाए।

सड़क की निर्माण सामग्री के सैंपल फेल आने पर मुख्यालय ने दो जेई को सस्पेंड किया है। मामले में अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -जगबीर सिंह, अधीक्षक अभियंता-लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


खराब गुणवत्ता से हुआ बड़ा नुकसान



ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों को तकनीकी मानकों पर खरा उतरना था, लेकिन जांच में यह सैंपल पूरी तरह से फेल हो गए। इससे स्पष्ट हुआ कि निर्माण सामग्री और प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। इस घोटाले के कारण सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। खराब गुणवत्ता की सड़कों को जल्द ही मरम्मत या दोबारा बनाने की आवश्यकता होगी, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें