फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्लैक फिल्म लगाने पर कार का काटा, 20 हजार का चालान

Sat, 21 Dec 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एक आई-20 कार का 20 हजार रुपये का चालान काट दिया। इसके साथ ही कार को जब्त भी कर लिया।
विज्ञापन

कैथल में एक युवक कार के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहा था। इस दौरान करनाल रोड पर यातायात पुलिस की टीम जांच कर रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक कार भगाकर ले जाने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो चालक कार को सुभाष मार्केट में ले गया था। आगे रास्ता बंद था तो चालक कार को छोड़ गया।
विज्ञापन


इसके बाद यातायात पुलिस ने कार के नंबर से कार मालिक का पता लगाया तो पता चला यह सांघन निवासी राजेश के नाम दर्ज है। राजेश को फोन किया तो बताया कि कार को कोई अन्य युवक लेकर गया हुआ था। चालक जब वापस आया तो कार को थाने ले जाया गया। जहां कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म के कारण 20 हजार का चालान किया गया और यातायात नियमों की अवहेलना करने कारण गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस एसएचओ राजकुमार ने बताया कि एक कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। नियमानुसार कार्रवाई कर 20 हजार का चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें