संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के एक गांव में 21 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता ने पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। साथ ही बेटी को मारकर शव फंदे पर लटकाने की बात भी कही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
एक व्यक्ति की शिकायत अनुसार करीब तीन साल पहले उसकी बेटी की शादी जिले के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति उसे दहेज की मांग कर मारपीट करता था। इससे पहले भी उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। आरोपी पति उसकी लड़की से दहेज के रूप में मोटरसाइकिल की मांग करता था और उसे घर से भी निकाल देता था। बुधवार शाम को उसके पास
उसकी बेटी के पड़ोस से फोन आया कि उसकी लड़की की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचा और इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पहले आरोपी ने उसकी बेटी को पीटा और बाद में चुन्नी से कमरे में लटका दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।