फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करवाचौथ की तैयारियों में सजे बाजार, महिलाओं में उत्साह

Sat, 04 Oct 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
04kht_27_तलाई बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/राजौंद। आगामी 10 अक्तूबर को सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए करवाचौथ का त्योहार मनाएंगी। इसी तैयारी में इस बार भी शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में रंग-बिरंगे डिज़ाइनर करवे, चुनरी, सोलह शृंगार के सामान और पूजा सामग्री की भरमार है।

सजाए गए स्टॉल महिलाओं को खास आकर्षित कर रहे हैं। पारंपरिक पीतल और मिट्टी के करवों के साथ-साथ क्रिस्टल और स्टील के डिज़ाइनर करवे भी खूब बिक रहे हैं। थाल, दीये, साड़ी, चूड़ियां और मेहंदी की भी अच्छी खासी मांग है।
विज्ञापन


तलाई बाजार के दुकानदार राकेश जैन ने बताया कि करवाचौथ पर महिलाएं विशेष रूप से नई चीजें खरीदती हैं। इस बार नए डिज़ाइन वाले करवे और सजे हुए थाल खूब पसंद किए जा रहे हैं। सजावटी सामान की दुकान चलाने वाले सुनील अग्रवाल ने कहा कि हर साल करवाचौथ से पहले बाजार सज जाता है। इस बार महिलाएं खासतौर पर रेड और गोल्डन थीम के सामान खरीद रही हैं। ऑनलाइन डिमांड बढ़ी है, लेकिन स्थानीय बाजार का महत्व बरकरार है।

उधर, राजौंद के बाजार में भी रौनक दिख रही है। बाजार में पहुंचीं शीला, प्रियंका, नैना, हेमा, कविता, बबली, पूजा, संतोष, सुमन ने बताया कि करवाचौथ का व्रत पति पत्नी के प्रेम को बढ़ाता है व उनके रिश्तों में अटूट बंधन का अहसास करवाता है। यह पर्व आधुनिक समाज में आत्मिक भावनाओं को प्रकट करने का शुभ अवसर होता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। इस दिन महिलाएं नीर जल निराहार इस व्रत को पूर्ण करके सौभाग्य की प्राप्ति करती हैं। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके सुंदर रूप में दिखती हैं। हाथों में मेहंदी रचाकर अपने विवाह के यादगार पलों को याद करती हैं। सभी प्रकार के आधुनिक व खानदानी आभूषणों को धारण करके ईश्वर के समक्ष दिनभर के बाद रात को चंद्रमा उदय होने पर उसे प्रेम पूर्वक अर्घ्य देकर अपने पति के दर्शन कर व्रत का पारण करती हैं।
विज्ञापन


महिलाओं में उत्साह

करवाचौथ की तैयारी कर रही रीना शर्मा ने बताया कि यह त्योहार रिश्तों की मजबूती और प्यार का प्रतीक है। वह हर साल नया करवा और सोलह शृंगार का सामान खरीदती हैं। गृहिणी पूजा गुप्ता ने कहा कि पूरे दिन का व्रत कठिन होता है, लेकिन इस रस्म को निभाना ही पड़ता है। उन्होंने इस बार खास डिज़ाइनर करवा खरीदा है।

04kht_27_तलाई बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें